न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » घोषणा » मुख्यमंत्री धामी ने की नई पोर्टल की घोषणा, मंगल दल होंगे आपस में जुड़े

मुख्यमंत्री धामी ने की नई पोर्टल की घोषणा, मंगल दल होंगे आपस में जुड़े

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर से आए युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रतिनिधियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने मंगल दलों को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मंगल दलों की भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए एक राज्य स्तरीय डिजिटल पोर्टल विकसित करेगी।

इस पोर्टल के माध्यम से युवक एवं महिला मंगल दलों को एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा, जिससे संवाद, सहयोग और सूचनाओं का आदान-प्रदान सुगमता से हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह पोर्टल मंगल दलों की सक्रियता को बढ़ाने और उनके कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मंगल दलों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,000 की जाएगी।

इसके अतिरिक्त मंगल दलों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार हेतु ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष नीति तैयार की जाएगी। डिजिटल मिशन के अंतर्गत उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक संरक्षण में मंगल दलों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

ये दल उत्तराखंड की लोक परंपराओं को जीवित रखने और गांव-गांव में जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा मंगल दलों को ₹50 हजार से ₹3.5 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवा मंगल दल स्वावलंबन योजना, ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्धन योजना, और पलायन रोकथाम योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार सतत प्रयास कर रही है कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर मिलें।

कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव एस.एन. पाण्डेय व निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्य भी मौजूद रहे।

440 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”