न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » श्रद्धांजलि » बहादराबाद में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर चौपाल का आयोजन, अहमदाबाद और केदारनाथ हादसों पर रखी श्रद्धांजलि

बहादराबाद में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर चौपाल का आयोजन, अहमदाबाद और केदारनाथ हादसों पर रखी श्रद्धांजलि

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज बहादराबाद मंडल के अंतर्गत शक्तिकेंद्र बहादराबाद द्वितीय के पंचायत घर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री विपिन शर्मा ने बतौर वक्ता उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व अहमदाबाद विमान हादसे और केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर की घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और ईश्वर से प्रार्थना की गई।चौपाल के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन के प्रयासों और गरीबों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि बीते 11 वर्षों में सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक श्री सुनील कुमार, ग्राम प्रधान श्री नीरज चौहान, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री ईश्वर चौहान, चेयरमैन श्री अनिल चौहान, मंडल महामंत्री श्री चेतन चौहान, बूथ अध्यक्ष श्री हिमांशु चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता व सम्मानित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ALSO READ  "उत्तराखंड ने खोया अपना युगपुरुष, सुशासन और राष्ट्रसेवा की अमिट पहचान थे खंडूरी जी — त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811