न्यूज़ फ्लैश
“80% से कम खर्च पर CDO का कड़ा एक्शन: लापरवाह विभागों को फटकार, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश” “सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश” “हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर” “दिल्ली में सियासी हलचल: बहादराबाद के तेज तर्रार नेता ठाकुर संजय सिंह चौहान की दिग्गज बृजभूषण सिंह से खास मुलाकात, यूजीसी मुद्दे पर हुई गंभीर चर्चा, हरिद्वार आगमन का दिया न्योता” “कुम्भ-2027 की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका का बहादराबाद दौरा, 1659 लाख की लागत से बन रहे स्टील पुल का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त रुख” “568 लाख की बड़ी सौगात से संवरेंगे उत्तराखंड के स्कूल, 16 जर्जर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी पुनर्निर्माण को हरी झंडी”
Home » जश्न » “सेवा-सुशासन-विकास का जश्न: द्वितीय कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे, शिवालिक नगर में 50 से अधिक विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण, पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा व सभासदों का ऐतिहासिक स्वागत”

“सेवा-सुशासन-विकास का जश्न: द्वितीय कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे, शिवालिक नगर में 50 से अधिक विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण, पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा व सभासदों का ऐतिहासिक स्वागत”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व समस्त सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाते हुए आज नगर पालिका क्षेत्र में 50 से अधिक विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों में सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता से जुड़े कार्य तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं, जिनसे नगरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शिवालिक नगर में समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया गया है।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा शिवालिक नगर की देवतुल्य जनता के अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से मुझे दूसरी बार सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। द्वितीय कार्यकाल के इस एक वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में शिवालिक नगर को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित नगर के रूप में आगे बढ़ाने का सतत प्रयास किया गया है।आज 50 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण नगर पालिका की जनप्रतिबद्धता का प्रमाण है। इन कार्यों से सड़क, नाली, , प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएँ और अधिक मजबूत हुई हैं।यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि समस्त सभासदों, नगर पालिका परिवार, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शिवालिक नगर की जनता की सामूहिक सफलता है।मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में शिवालिक नगर में जो विकास कार्य हुए हैं, वे अत्यंत प्रशंसनीय हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं समस्त सभासदों ने सेवा भाव से कार्य करते हुए नगर को विकास और स्वच्छता की नई दिशा दी है।50 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण इस बात का प्रमाण है कि नगर पालिका जनआकांक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतर रही हैजिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं समस्त सभासदों ने मिलकर शिवालिक नगर में विकास की मजबूत नींव रखी है। यह कार्य प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन का परिणाम है।“शिवालिक नगर में बीते एक वर्ष में हुए विकास कार्य प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों और नगर पालिका की सक्रिय कार्यशैली को दर्शाते हैं।”राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा की नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा किए गए विकास कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। यह नगर पालिका की पारदर्शी और जनहितकारी कार्यप्रणाली का प्रमाण है।”राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा की शिवालिक नगर आज विकास, स्वच्छता और सुव्यवस्था का आदर्श उदाहरण बनता जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी सभासद बधाई के पात्र हैं।”अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त सभासदों को शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर की देवतुल्य जनता, समस्त कार्यकर्ताओं, सभी सभासदों एवं नगर पालिका परिवार का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सभासद गरिमा सिंह, नूतन वर्मा, शीतल पुंडीर, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक, पंकज चौहान, सभासद प्रतिनिधि अनिल राणा, चंद्रभान सिंह, हरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व बिंदरपाल, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विक्रम बुल्लर, जिला अध्य्क्ष एस. सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष तेलुराम प्रधान, वीरेंद्र बोरी, हरकेश चौहान, दिनेश चौहान, शशि भूषण पांडे, शिवालिक नगर के दोनो व्यापार मण्डल धर्मेंद्र विश्नोई व अजय मलिक, मण्डल महामंत्री पंकज चौहान, गौरव ग़ुज्जर, वेदांत चौहान, सौरभ चौहान, अश्वनी शर्मा, गौतम पाल, राजीव अरोड़ा, रितेश श्रीवास्तव,हिमांशु अहलावत,राजेश बलियान, नन्हें, बागेश्वरी, पंकज चौहान,प्रमोद डोभाल,वतन वर्मा, संचित डागर,अशोक उपाध्याय वेदांत चौहान केशव भट्ट रामराज, रवि वर्मा, दीपा सिंह, रविंद्र उनियाल, ऋषभ शर्मा, रितु ठाकुर, स्वेता सिंह, मनीषा त्यागी, निशा मलिक, नीतू चौधरी, सपना पंडित, एस पी बोढियाल, शिव राम पुरी, एस पी सेमवाल, कपिल कठैत, रामनिवास गुजर, विकास बाली, देवेन्द्र चौहान, विजय, राजेश बालियान, अनेक समितियों के पदाधिकारी और सदस्य व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

74 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”

“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”