
“आपदा से निपटने को हरिद्वार तैयार! 5 स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल, डीएम मयूर दीक्षित ने परखी राहत-बचाव तंत्र की तैयारियां”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को हरिद्वार जनपद की तीन तहसीलों में पांच अलग-अलग स्थानों पर व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न विभागों













