“IPS तृप्ति भट्ट की अनोखी पहल: 5 माह में 250 मोबाइल बरामद कर लौटाए, 40 लाख की संपत्ति वापस दिलाकर जीआरपी ने जीता जनता का दिल”
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड की जीआरपी पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी देहरादून ने वह कर दिखाया जो आमतौर पर असंभव माना जाता है। बीते 5 महीनों में जीआरपी पुलिस ने 250 से अधिक खोए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया।













