हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर हादसे में एक और श्रद्धालु की मौत से बढ़ा कोहराम: मृतकों की संख्या हुई 9, अव्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को हुई भगदड़ में घायल एक और महिला की मौत हो गई है। तीन दिन पहले हुई इस घटना के बाद अब तक मृतकों की संख्या नौ पहुंच गई है। एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन महिला फूलमती (55 वर्ष), निवासी बाराबंकी, ने आज दम तोड़ दिया।रविवार की













