“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चला हरिद्वार में ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, सीडीओ आकांक्षा कोंडे सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों और जनसंगठनों ने किया गंगा घाटों व शहर को स्वच्छ बनाने का साझा प्रयास”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 26 जुलाई 2025 – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई कांवड़ यात्रा के बाद अब हरिद्वार जनपद में स्वच्छता की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं गंदगी मुक्त बनाने के उद्देश्य













