न्यूज़ फ्लैश
“21 फरवरी से सख्त पहरे में बोर्ड परीक्षा: 1261 केंद्रों पर होगी नकलविहीन परीक्षा, 2.15 लाख छात्र देंगे एग्जाम — संवेदनशील केंद्रों पर खास नजर” “‘अतिथि देवो भवः’ के संग देवभूमि तैयार: चारधाम यात्रा-2026 के लिए देहरादून प्रशासन अलर्ट मोड में, ग्रीन कार्ड से लेकर जर्मन हैंगर तक भव्य स्वागत की पूरी तैयारी!” “यूजीसी एक्ट पर संतों का सन्नाटा टूटा: हरिद्वार में यति नरसिंहानंद का उपवास, मोदी-भागवत पर तीखा प्रहार और सनातन रक्षा का आह्वान” “नशामुक्त उत्तराखंड–नशामुक्त भारत का बिगुल: समाज, स्कूल और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी से ही बचेगा युवाओं का भविष्य” “राजस्व क्रांति की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्धन का 20 हजार करोड़ का बड़ा लक्ष्य, टैक्स बेस विस्तार से लेकर खनन-वन-हर्बल सेक्टर तक सख्त एक्शन प्लान” “नशे के सौदागर पर सिडकुल पुलिस का वार: काला गेट के पास 1 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, नवनीत सिंह के सख्त तेवरों का दिखा असर!”
Home » निर्देश » “21 फरवरी से सख्त पहरे में बोर्ड परीक्षा: 1261 केंद्रों पर होगी नकलविहीन परीक्षा, 2.15 लाख छात्र देंगे एग्जाम — संवेदनशील केंद्रों पर खास नजर”

“21 फरवरी से सख्त पहरे में बोर्ड परीक्षा: 1261 केंद्रों पर होगी नकलविहीन परीक्षा, 2.15 लाख छात्र देंगे एग्जाम — संवेदनशील केंद्रों पर खास नजर”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) व इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं आगामी 21 फरवरी से शुरू होगी। इस बार प्रदेश भर में 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि आगामी 21 फरवरी से शुरू होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परिषदीय परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है, जिसमें विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिये गये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिहाज से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त व्यवस्था करने, विशेष उड़नदस्तों की तैनाती तथा लगातार निगरानी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा-144 के नियमों का पालन, अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आपूर्ति, संग्रहण व गोपनियता सुनिश्चित करने को केन्द्र व्यवस्थापकों, निरीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। डाॅ. रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में इस बार लगभग 2 लाख 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे, इसके लिये प्रदेशभर में 1261 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 156 संवेदनशील जबकि 6 अति संवेदनशील केन्द्र हैं।

डॉ. रावत ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बिना किसी तनाव के आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें ताकि बच्चे परीक्षा हाॅल में अच्छे से परीक्षाएं दे सके।

28 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“रोशनाबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सौर ऊर्जा से जगमगाई शिक्षा: किरबी संस्थान का बड़ा योगदान, विधायक आदेश चौहान बोले— “शिक्षा में निवेश ही देश के उज्ज्वल भविष्य की असली पूंजी”