न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » शिविर » बहादराबाद ब्लॉक में योग शिविर का आयोजन, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी रहीं मुख्य अतिथि

बहादराबाद ब्लॉक में योग शिविर का आयोजन, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी रहीं मुख्य अतिथि

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार बहादराबाद ब्लॉक में आज योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आशा नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। योग शिविर का आयोजन डॉक्टर मोनिका भास्कर के संयोजन में किया गया, जिसमें डॉक्टर पूजा रॉय, डॉक्टर भास्कर और डॉक्टर नवीन दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने कहा कि, “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक शांति, एकाग्रता और जागरूकता को भी बढ़ाता है। नियमित अभ्यास से व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और मानसिक संतुलन बना रहता है।”उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार और आयुष मिशन के तहत जनपद हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और योग प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के बीच संतुलन स्थापित करना भी है।शिविर में भाग लेने वाले लोगों ने योगाभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और योगाचार्यों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। स्थानीय लोगों में इस शिविर को लेकर उत्साह देखा गया, और सभी ने इस पहल की सराहना की।

211 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”