न्यूज़ फ्लैश
“नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार: 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर कराया नष्ट, मिलावटखोरों में हड़कंप—जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, पूरे जनपद में जारी रहेगा ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान!” “ऋषिकेश में सजी आध्यात्म की दिव्य महफ़िल: मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद, सामाजिक समरसता, शांति और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य पर हुई गहन मंथन” “रात के अंधेरे में बस्ती में घुसा गुलदार! हरिद्वार की सुभाष नगर कॉलोनी में दहशत, कुत्तों पर हमला कैमरे में कैद” “धामी सरकार का बड़ा कदम: चम्पावत के पारंपरिक घराटों को मिला नया जीवन, ₹58 लाख से होगा पुनर्जीवन और रोजगार का सृजन” “बिजली कनेक्शन और लोड बढ़ाने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत मांग रहा था ऊर्जा निगम का जेई, विजिलेंस ने बिछाया जाल, रंगे हाथ गिरफ्तारी से मचा हड़कंप” “हरिद्वार में खेलों का महाकुंभ: सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, युवाओं को दी आगे बढ़ने की प्रेरणा”
Home » कार्यवाही » “नकली ‘NCERT’ का काला कारोबार बेनकाब: 10 करोड़ की फर्जी किताबों का जखीरा बरामद, ‘ACERT’ छापकर बच्चों के भविष्य से खेल!”

“नकली ‘NCERT’ का काला कारोबार बेनकाब: 10 करोड़ की फर्जी किताबों का जखीरा बरामद, ‘ACERT’ छापकर बच्चों के भविष्य से खेल!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून।।उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा नकली सामग्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद उधमसिंहनगर में एक बड़ी सफलता मिली है इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों की बरामदगी का खुलासा हुआ है।14 मार्च की रात्रि में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर वाहन को रोककर चेकिंग की गई। वाहन चालक ने कैंटर में किताबें होने तथा उन्हें मेरठ से लाने की जानकारी दी। कागजातों की जांच के दौरान चालक के पास ई-वे बिल नहीं पाया गया तथा प्रस्तुत बिलों में भिन्नता मिलने पर संदेह उत्पन्न हुआ।जांच के दौरान कैंटर के अंदर अत्यधिक मात्रा में एनसीईआरटी की पुस्तकें पाई गईं। चालक द्वारा संबंधित गोदाम भी दिखाया गया। संदिग्धता के आधार पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने प्रथम दृष्टया पुस्तकों को नकली बताया।तत्पश्चात मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां लगभग 10 लाख पुस्तकों का भंडारण पाया गया। जांच में गोदाम स्वामी का नाम राजेश कुमार जैन पाया गया, जबकि उक्त गोदाम संदीप नामक व्यक्ति को किराये पर दिया गया था।एनसीईआरटी, नई दिल्ली से आई जांच टीम द्वारा पुस्तकों की गुणवत्ता की जांच में यह पाया गया कि छपाई, कागज, बाइंडिंग एवं कवर डिजाइन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे। साथ ही एनसीईआरटी के लोगो में कूटरचना करते हुए “NCERT” के स्थान पर “ACERT” अंकित कर आमजन को भ्रमित करने हेतु पुस्तकों का मुद्रण, वितरण एवं भंडारण किया जा रहा था। दिल्ली से आई NCERT की टीम द्वारा पुस्तक सामग्री नकली होने की पुष्टि करने पर इस संबंध में कल रात्रि कोतवाली रुद्रपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, दीपम सेठ द्वारा पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए 20,000 रुपये की धनराशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

141 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार: 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर कराया नष्ट, मिलावटखोरों में हड़कंप—जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, पूरे जनपद में जारी रहेगा ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान!”