न्यूज़ फ्लैश
“लापता संतों पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: श्रीमहंत धर्मेंद्र दास ने CBI जांच का स्वागत किया, बोले—‘अखाड़े में घुसे माफिया होंगे बेनकाब!’” “धर्मनगरी हरिद्वार में महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित की निगरानी में सड़क से घाट तक ‘क्लीन हरिद्वार मिशन’ हुई तेज, अवैध दुकानें हटीं और स्वच्छता का बिगुल जोरदार” “धनौरी स्थापना दिवस पर बहुगुणा का बड़ा संदेश—जो युवा उत्तराखंड का नाम रोशन करे, वही राज्य का सच्चा ब्रांड एंबेसडर; शिक्षा और प्रतिभा से ही बनेगी नई पहचान” “शिवालिक नगर में विकास की बयार: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिल खोलकर शुरू कराए सड़क–नाली–पुलिया कार्य, हर वार्ड को ‘मॉडल नगर’ बनाने की बड़ी पहल” “लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर हरिद्वार में उमड़ा उत्साह: स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में निकला भव्य रन फॉर यूनिटी, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत” “जीवनदीप आश्रम में धामी का दिव्य संदेश: संतों के सान्निध्य में आध्यात्मिक महोत्सव, शहीद चौक का लोकार्पण और उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प”
Home » जिम्मेदारी » भाजपा ने स्वामी यतीश्वरानंद को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिद्वार में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन को 2027 चुनाव से पहले धरातल पर मजबूत करने की कवायद तेज

भाजपा ने स्वामी यतीश्वरानंद को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिद्वार में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन को 2027 चुनाव से पहले धरातल पर मजबूत करने की कवायद तेज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश की टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को अपनी टीम में शामिल किया है। वर्ष 2027 के चुनाव की दृष्टि से संगठन को धरातलीय मजबूती दिशा दिए जाने की दिशा में पूर्व कैबिनेट मंत्री को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया जाना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री को उपाध्यक्ष पद दिए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता दिख रहा है। वेद आश्रम पर स्वामी यतीश्वरानंद का भाजपा हरिद्वार जिला कार्यकारिणी ने स्वागत किया है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने केंद्र और पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सभी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं की उम्मीदो पर कर खरा उतरने का काम किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, अध्यक्ष राजीव शर्मा, अनिल अरोड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पवार, विक्रम सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, सरवन चौहान, पार्षद अनुज सिंह, सतविंदर सिंह रिंकी राजपूत, चेतन कोचर, अंकित चौधरी, अंकित चौहान आदि शामिल हुए।

115 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *