न्यूज़ फ्लैश
“चारधाम यात्रा 2026: ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर हाईटेक इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी में होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, डीएम ने कसी तैयारियों की कमान” “ज्ञान के दीप जलाने वाले गुरुओं को नमन: हरिद्वार में सेवानिवृत्त शिक्षकों की भावुक विदाई, सम्मान और तालियों से गूंज उठा सभागार” “RTE फीस प्रतिपूर्ति में बड़ा घोटाला बेनकाब: लाखों की घूस के खेल में रंगे हाथ दबोचे गए उप शिक्षा अधिकारी व सहयोगी, सतर्कता की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में मचा भारी हड़कंप!” “शिवालिक नगर पालिका की ऐतिहासिक बोर्ड बैठक: जनहित में 241 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 47 करोड़ के मेगा बजट से विकास को मिलेगी रफ्तार” “हरिद्वार में गैस सप्लाई पर डीएम सख्त: बुकिंग होते ही घर पहुंचे सिलेंडर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, चारधाम यात्रा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश” “उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बिगड़ा: बिजली-तूफान का येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, 5 अप्रैल तक रहेगा असर”
Home » हड़कंप » “RTE फीस प्रतिपूर्ति में बड़ा घोटाला बेनकाब: लाखों की घूस के खेल में रंगे हाथ दबोचे गए उप शिक्षा अधिकारी व सहयोगी, सतर्कता की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में मचा भारी हड़कंप!”

“RTE फीस प्रतिपूर्ति में बड़ा घोटाला बेनकाब: लाखों की घूस के खेल में रंगे हाथ दबोचे गए उप शिक्षा अधिकारी व सहयोगी, सतर्कता की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में मचा भारी हड़कंप!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप शिक्षा अधिकारी सहित दो लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर फिर सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति के बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सतर्कता विभाग को प्राप्त हुई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम ने जांच के बाद 1 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई की।ट्रैप के दौरान उप शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट और उनकी सहयोगी पुष्पांजलि को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत ऋषिकेश स्थित गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल के छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति के बिल पास कराने के बदले मांगी गई थी।कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सतर्कता विभाग की इस सख्त कार्रवाई से शिक्षा विभाग में साफ संदेश गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

381 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *