न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » पूछताछ » भाजपा नेत्री यौन शोषण कांड में बड़ा खुलासा: आगरा के होटल में तीन रहस्यमयी चेहरों की तलाश में एसआईटी, गहराती साजिश की परतें

भाजपा नेत्री यौन शोषण कांड में बड़ा खुलासा: आगरा के होटल में तीन रहस्यमयी चेहरों की तलाश में एसआईटी, गहराती साजिश की परतें

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार की चर्चित भाजपा नेत्री यौन शोषण मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। नाबालिग बेटी के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस दौरान एसआईटी उन्हें आगरा के होटल प्रेसिडेंट ले गई, जहां होटल रजिस्टर व सीसीटीवी में तीन अज्ञात लोगों की उपस्थिति दर्ज हुई है। माना जा रहा है कि ये चेहरे केस की बड़ी कड़ी हो सकते हैं।सूत्रों के अनुसार, एसआईटी को होटल से कुछ इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी साक्ष्य मिले हैं, जो मामले की राजनीतिक साजिश की ओर इशारा करते हैं। जांच में पता चला है कि भाजपा नेत्री पहले से पति से अलग रह रही थी और अपनी बेटी को प्रेमी व उसके दोस्तों के साथ घुमाने ले जाती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ भेल स्टेडियम, वृंदावन और आगरा में दुष्कर्म हुआ। अब एसआईटी उन तीन रहस्यमयी चेहरों की पहचान में जुटी है, जिनकी गिरफ्तारी से यह मामला और भी बड़ा खुलासा कर सकता है।

921 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *