न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » कार्यवाही » हुक्का गैंग पर बहादराबाद पुलिस का शिकंजा: गैंग के तीन गुर्गे हवालात में, बाकी पर शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

हुक्का गैंग पर बहादराबाद पुलिस का शिकंजा: गैंग के तीन गुर्गे हवालात में, बाकी पर शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुख्यात हुक्का गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर गैंग बनाकर मारपीट और झगड़े करने वाले युवकों के खिलाफ चिन्हिकरण की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में 18 सितम्बर 2025 को गैंग से जुड़े मिन्ना उर्फ शहजाद, नाजिल और आसिफ को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान तीनों युवक आपस में ही झगड़ने लगे और पुलिस की समझाइश के बावजूद नहीं माने, बल्कि मरने-मारने पर उतारू हो गए। ऐसे में शांति व्यवस्था भंग करने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त सभी बहादराबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अब हुक्का गैंग से जुड़े अन्य युवकों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की तैयारी में है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह और जयपाल सिंह शामिल रहे।

 

 

534 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”