न्यूज़ फ्लैश
“नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार: 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर कराया नष्ट, मिलावटखोरों में हड़कंप—जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, पूरे जनपद में जारी रहेगा ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान!” “ऋषिकेश में सजी आध्यात्म की दिव्य महफ़िल: मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद, सामाजिक समरसता, शांति और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य पर हुई गहन मंथन” “रात के अंधेरे में बस्ती में घुसा गुलदार! हरिद्वार की सुभाष नगर कॉलोनी में दहशत, कुत्तों पर हमला कैमरे में कैद” “धामी सरकार का बड़ा कदम: चम्पावत के पारंपरिक घराटों को मिला नया जीवन, ₹58 लाख से होगा पुनर्जीवन और रोजगार का सृजन” “बिजली कनेक्शन और लोड बढ़ाने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत मांग रहा था ऊर्जा निगम का जेई, विजिलेंस ने बिछाया जाल, रंगे हाथ गिरफ्तारी से मचा हड़कंप” “हरिद्वार में खेलों का महाकुंभ: सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, युवाओं को दी आगे बढ़ने की प्रेरणा”
Home » कार्यवाही » “नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार: 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर कराया नष्ट, मिलावटखोरों में हड़कंप—जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, पूरे जनपद में जारी रहेगा ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान!”

“नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार: 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर कराया नष्ट, मिलावटखोरों में हड़कंप—जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, पूरे जनपद में जारी रहेगा ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार- रुड़की । आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विशेष रूप से नवरात्र में उपयोग होने वाले कुट्टू और सिंघाड़े के आटे सहित अन्य व्रत संबंधी खाद्य पदार्थों की जांच पर ध्यान दिया जा रहा है।अभियान के तहत बुधवार को लक्सर, भगवानपुर, हरिद्वार एवं धनौरी क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया मौके पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा चार प्लास्टिक बैगों में विक्रय के लिए रखे गए बिना लेवल के लगभग 1.2 कुंतल कुट्टू के आटे को मौके पर सीज करके नष्ट कराया गया कि चेकिंग अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न दुकानों, गोदामों एवं विक्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मूंगफली, मसाले एवं अन्य व्रत में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्रियों की गहन जांच की गई। टीम द्वारा संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के लगभग 10 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, ताकि उनकी गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके।अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए गोवर्धनपुर रोड स्थित एक प्रोविजन स्टोर से चार बैगों में रखा लगभग 120 किलोग्राम खुला कुट्टू आटा बरामद किया गया। जांच के दौरान संबंधित विक्रेता द्वारा आटे का बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका तथा कुछ बैगों पर निर्माता का नाम, पता, फूड लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं पाई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त आटे को सीज कर जब्त किया गया और नगर पालिका के सहयोग से डंपिंग ग्राउंड सिमली में नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस कुट्टू आटे के परिवहन से जुड़े ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकार कपिल देव के नेतृत्व में एक टीम द्वारा नारसन एवं मंगलौर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कट्टू के आटे एवं सिंघाड़ै के आटै के कुल पांच नमूनें जांच हेतु एकत्रित किए गए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवरात्र के दौरान इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

92 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“आपदा से मुकाबले का ‘ग्राउंड जीरो’ बना हरिद्वार: छत्तीसगढ़ के MBBS छात्रों ने सीखी रेस्क्यू से लेकर इमरजेंसी मेडिकल मैनेजमेंट तक की बारीकियां, विशेषज्ञों ने खोले आपदा प्रबंधन के हर राज”