न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » जाल » सावधान रहें”ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर साइबर जाल: सावधान रहें, ठगी से बचें!”

सावधान रहें”ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर साइबर जाल: सावधान रहें, ठगी से बचें!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कई फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं। साइबर अपराधी सेना और अर्धसैनिक बलों के नाम का गलत इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों से चंदा मांग रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (साइबर) ने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अपराधी नकली मैसेज, कॉल, एपीके फाइल और लिंक के ज़रिए लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इन फाइलों या लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल और कंप्यूटर हैक हो सकता है, जिससे आपके निजी डाटा और बैंक अकाउंट की जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग सकती है। इससे आपके खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं।

हल्द्वानी साइबर सेल के सीओ सुमित पांडे के अनुसार, कोई भी सरकारी संस्था या सेना सोशल मीडिया या व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से चंदा नहीं मांगती। डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने भी इस धोखाधड़ी को लेकर पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में इस साल अब तक लगभग 90 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है, जोकि बेहद चिंता का विषय है।

इसलिए किसी भी संदिग्ध लिंक, मैसेज या अज्ञात कॉल पर भरोसा न करें। सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। यदि कोई ऐसी ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

जागरूक रहें, दूसरों को भी सतर्क करें, ताकि हम सभी मिलकर साइबर अपराधों को रोक सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496