न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » शिक्षा » “बहादराबाद में गूँजी नई शिक्षा की गूंज: बीडीओ मानस मित्तल ने NRST अनुदेशकों को किया उन्मुख, बच्चों की प्रगति हेतु बेसलाइन-एंडलाइन मूल्यांकन और सामूहिक कार्ययोजना पर दिया जोर”

“बहादराबाद में गूँजी नई शिक्षा की गूंज: बीडीओ मानस मित्तल ने NRST अनुदेशकों को किया उन्मुख, बच्चों की प्रगति हेतु बेसलाइन-एंडलाइन मूल्यांकन और सामूहिक कार्ययोजना पर दिया जोर”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।  10 सितम्बर 2025।गैर आवासीय विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्रों (NRST) के अनुदेशकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 10 सितम्बर 2025 को बहादराबाद सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ श्री मानस मित्तल एवं बीईओ श्री बृजपाल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में दोजो मेराकी फाउंडेशन द्वारा किया गया। बैठक में बहादराबाद तथा भगवानपुर ब्लॉक से जुड़े कुल 35 अनुदेशक शामिल हुए।कार्यशाला का उद्देश्य NRST कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु अनुदेशकों को प्रशिक्षित करना और आगामी तीन माह की योजनाओं पर चर्चा करना था। फाउंडेशन की ओर से हरजिंदर सिंह ने समूह गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को नई कार्ययोजनाओं से परिचित कराया। इस दौरान बच्चों की शैक्षिक प्रगति को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ और रणनीतियाँ साझा की गईं।बीडीओ श्री मानस मित्तल ने अनुदेशकों से संवाद करते हुए बच्चों के सीखने के स्तर को आंकने के लिए बेसलाइन और एंडलाइन मूल्यांकन अनिवार्य रूप से कराने पर जोर दिया। उन्होंने इसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों की वास्तविक प्रगति को मापने का महत्वपूर्ण साधन बताया। साथ ही उन्होंने सहयोगी भावना और समूह में निरंतर साझेदारी को सफलता की कुंजी बताया।बैठक में मैजिक बस फाउंडेशन की वर्षा तथा दोजो मेराकी फाउंडेशन से मनजीत सिंह, जसवीर सिंह और नेहा धीमन ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस उन्मुखीकरण के माध्यम से अनुदेशकों को नई दिशा और दृष्टिकोण प्राप्त हुआ, जिससे आने वाले समय में NRST केंद्रों के संचालन और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 0
Users Today : 13
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 0
Users Today : 13
Users Yesterday : 938