न्यूज़ फ्लैश
“80% से कम खर्च पर CDO का कड़ा एक्शन: लापरवाह विभागों को फटकार, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश” “सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश” “हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर” “दिल्ली में सियासी हलचल: बहादराबाद के तेज तर्रार नेता ठाकुर संजय सिंह चौहान की दिग्गज बृजभूषण सिंह से खास मुलाकात, यूजीसी मुद्दे पर हुई गंभीर चर्चा, हरिद्वार आगमन का दिया न्योता” “कुम्भ-2027 की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका का बहादराबाद दौरा, 1659 लाख की लागत से बन रहे स्टील पुल का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त रुख” “568 लाख की बड़ी सौगात से संवरेंगे उत्तराखंड के स्कूल, 16 जर्जर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी पुनर्निर्माण को हरी झंडी”
Home » सवाल » “बहादराबाद विद्युत उपखंड में उपभोक्ताओं की बुनियादी सुविधाएं बदहाल: गंदे शौचालय, सूखी टंकियां और विभाग की घोर लापरवाही पर सवाल”

“बहादराबाद विद्युत उपखंड में उपभोक्ताओं की बुनियादी सुविधाएं बदहाल: गंदे शौचालय, सूखी टंकियां और विभाग की घोर लापरवाही पर सवाल”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जनपद के बहादराबाद विद्युत वितरण उपखंड में उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान या बिल जमा करने के लिए आते हैं,

लेकिन परिसर की हालत इतनी बदतर है कि आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।विशेष रूप से शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय है। पूरे टॉयलेट परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालयों में न तो पानी की व्यवस्था है और न ही टोंटियां लगी हैं। पानी की टंकियां सूखी पड़ी हैं, जिससे साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

यह न केवल विभाग की घोर लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि उपभोक्ताओं की गरिमा और स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।इस तरह की दुर्व्यवस्था से सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और दूरदराज़ से आने वाले लोगों को हो रही है, जिन्हें घंटों इंतज़ार करना पड़ता है और इस दौरान शौचालयों की खराब हालत से जूझना पड़ता है।वहीं विभागीय अधिकारी इस समस्या से अनजान बनने का दिखावा कर रहे हैं। सवाल उठता है कि जब उपभोक्ताओं के लिए बनी सुविधाएं ही इस कदर उपेक्षित होंगी, तो विद्युत विभाग की अन्य कार्यप्रणाली पर क्या भरोसा किया जाए?

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से अपेक्षा है कि वह इस गंभीर लापरवाही का संज्ञान लें और बहादराबाद विद्युत उपखंड में साफ-सफाई, जल व्यवस्था और अन्य उपभोक्ता सुविधाओं को प्राथमिकता पर सुधारने के निर्देश जारी करें।

जनता को सम्मानजनक सुविधा देना विभाग की जिम्मेदारी है, इससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता।

650 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”

“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”