न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » कमान » “बहादराबाद की श्री रामलीला कमेटी (रजि०) की बागडोर संभालेंगे अनिल चौहान, सांस्कृतिक वैभव और भव्य मंचन से गूंजेगा रामभक्ति का स्वर”

“बहादराबाद की श्री रामलीला कमेटी (रजि०) की बागडोर संभालेंगे अनिल चौहान, सांस्कृतिक वैभव और भव्य मंचन से गूंजेगा रामभक्ति का स्वर”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद कस्बे में स्थित श्री रामलीला कमेटी (रजि०) की हाल ही में हुई बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।सर्वसम्मति से अनिल चौहान को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में कमेटी के संरक्षक, पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।चयन के बाद अनिल चौहान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहादराबाद की रामलीला को सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से और भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। चौहान ने यह भी कहा कि मंचन के दौरान धार्मिक मर्यादाओं और परंपराओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा मिल सके।

बैठक में आगामी रामलीला आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने मंच, सजावट, कलाकारों के चयन, वेशभूषा और ध्वनि-प्रकाश व्यवस्था जैसे विषयों पर सुझाव दिए। तय किया गया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य होगा और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों ने अनिल चौहान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के सशक्त और संगठित होने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर रामचरितमानस का पाठ किया और सफल आयोजन की कामना की। कार्यक्रम में शामिल,नीरज चौहान प्रधान, बाल सिंह चौहान, ईश्वर सिंह चौहान, हिमांशु चौहान, जम्मू चौहान, मयंक चौहान, कुंवरदीप, एडवोकेट अमित कुमार, शशि चौहान, काली चौहान, राजीव, धर्मेंद्र चौहान/ डीसी, अवि चौहान, सोनू चौहान, शामिल रहे

 

354 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”