न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » मंथन » “अल्मोड़ा का ऐतिहासिक पटाल बाज़ार बनेगा पर्यटन का नया नगीना! धामी सरकार की घोषणा को डीएम अंशुल सिंह ने दी तेज रफ़्तार, चरणबद्ध सौंदर्यीकरण योजना पर जमकर मंथन”

“अल्मोड़ा का ऐतिहासिक पटाल बाज़ार बनेगा पर्यटन का नया नगीना! धामी सरकार की घोषणा को डीएम अंशुल सिंह ने दी तेज रफ़्तार, चरणबद्ध सौंदर्यीकरण योजना पर जमकर मंथन”

(शहजाद अली हरिद्वार)अल्मोड़ा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के घोषणा के अनुरूप अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसके अंतर्गत पटाल बाज़ार को चरणबद्ध तरीके से उसके प्राचीन स्वरूप में विकसित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सौंदर्यीकरण कार्य के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की जाए तथा पूरी परियोजना को विभिन्न चरणों में विभाजित कर क्रियान्वयन की रूपरेखा बनाई जाए। उन्होंने कहा कि यह बाज़ार अल्मोड़ा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए कार्यों की गुणवत्ता, समन्वय और विरासत संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में प्रस्तावित डिज़ाइन एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम चरण में आर्मी गेट से थाना कोतवाली तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है, जिसमें दुकानों के बाहरी स्वरूप का सुधार, बिजली और पेयजल लाइनों तथा संचार फाइबर लाइनों को भूमिगत करने लिए डक्ट निर्माण जैसी व्यवस्थाएँ शामिल हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समग्र परियोजना का डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए, ताकि शीघ्रता से कार्य प्रारंभ किया जा सके। बैठक में उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नीरज तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "आईआईटी रुड़की में रिसर्च का महाकुंभ! एएनआरएफ अनुसंधान एवं प्रभाव सम्मेलन में 127 से अधिक शोध प्रस्तुतियां, नई तकनीक और नवाचार पर मंथन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 7
Users Today : 622
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 7
Users Today : 622
Users Yesterday : 496