न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » कार्यवाही » पति की हत्या कर तीज के बाद प्रेमी संग भागने की साजिश रच रही थी पत्नी, पथरी पुलिस ने तीन दिन में हत्याकांड का किया पर्दाफाश

पति की हत्या कर तीज के बाद प्रेमी संग भागने की साजिश रच रही थी पत्नी, पथरी पुलिस ने तीन दिन में हत्याकांड का किया पर्दाफाश

(शहजाद अली हरिद्वार)पथरी। ई-रिक्शा चालक प्रदीप की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पथरी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक की पत्नी रीना ने अपने प्रेमी सलेक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। रीना तीज की रस्म पूरी होते ही प्रेमी संग फरार होने की योजना में थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।14 जुलाई को अंबूवाला निवासी 45 वर्षीय प्रदीप का शव आम के बाग में उसकी रिक्शा के पास बरामद हुआ था।

पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया। छानबीन में पुलिस को पता चला कि प्रदीप की पत्नी रीना (36) के गांव के ही सलेक से अवैध संबंध थे। कॉल डिटेल और लोकेशन से जब सलेक पर संदेह गहराया तो वह घटना के बाद से ही फरार मिला।

थाना प्रभारी मनोज नौटियाल की टीम ने रीना को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। बताया गया कि रीना तीज के बाद प्रेमी से शादी कर भागने वाली थी। पुलिस ने सलेक को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया, और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया गया।

रीना की पहली शादी से तीन बेटियां हैं, जबकि प्रदीप से दो बच्चे हैं। अब मां जेल में और पिता की मौत के बाद बच्चों का भविष्य अंधकार में है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • सलेक पुत्र ईलम चंद निवासी अंबूवाला, थाना पथरी
  • रीना पत्नी स्व. प्रदीप कुमार निवासी अंबूवाला, थाना पथरी

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, चौकी प्रभारी फेरुपुर अशोक सिरसवाल, उप निरीक्षक रोहित कुमार, कांस्टेबल सुशील कुमार, मुकेश चौहान, अजीत तोमर, नारायण राणा, अनिल सिंह व वसीम।

हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में पथरी पुलिस की इस तेजतर्रार कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।

514 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *