न्यूज़ फ्लैश
“जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”
Home » हमला » देहरादून के पलटन बाजार में हंगामा: चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला ने महिला दरोगा से की हाथापाई, बाल खींचे, कई दुकानों में चोरी का आरोप

देहरादून के पलटन बाजार में हंगामा: चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला ने महिला दरोगा से की हाथापाई, बाल खींचे, कई दुकानों में चोरी का आरोप

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चोरी करते हुए एक महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला पहले एक दुकान से मूर्ति और फिर दूसरी दुकान से दो अंगूठियां चुरा चुकी थी। चोरी पकड़े जाने पर महिला ने खुद को छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंची महिला दरोगा से हाथापाई शुरू कर दी और उनके बाल तक खींच डाले।घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने किसी तरह महिला को काबू में कर कोतवाली पहुंचाया। पूछताछ में महिला ने अपने बेटे के बीमार होने की बात कही। पुलिस फिलहाल महिला से पूछताछ कर रही है

और बाजार की अन्य दुकानों से भी जानकारी जुटा रही है। मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

735 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”