न्यूज़ फ्लैश
“जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”
Home » कार्यवाही » “रुड़की में बच्चों की मामूली लड़ाई ने ली गंभीर मोड़: पुत्र के विवाद पर बिफरे पिता ने पड़ोसी की गला घोंटकर की हत्या, मुख्य आरोपी अमित शर्मा गिरफ्तार, पत्नी और पुत्र की तलाश में जुटी पुलिस”

“रुड़की में बच्चों की मामूली लड़ाई ने ली गंभीर मोड़: पुत्र के विवाद पर बिफरे पिता ने पड़ोसी की गला घोंटकर की हत्या, मुख्य आरोपी अमित शर्मा गिरफ्तार, पत्नी और पुत्र की तलाश में जुटी पुलिस”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। सुभाष नगर क्षेत्र में दो बच्चों के बीच उत्पन्न विवाद के बाद पड़ोसी की हत्या करने के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। हत्या में नामजद किए गए अन्य अभियुक्त अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने बताया कि गतरात्रि नैतिक महेश्वरी पुत्र अजय महेश्वरी निवासी सुभाष नगर रावत टेंट वाली गली कोतवाली गंग नहर जिला हरिद्वार द्वारा लिखित सूचना दी कि अमित शर्मा पुत्र विष्णु दत्त शर्मा उनकी पत्नी तथा पुत्र हनी शर्मा द्वारा वादी के परिजनों के साथ गाली गलौज की गई जिसका वादी के पिता अजय माहेश्वरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी अमित शर्मा द्वारा वादी के पिता अजय माहेश्वरी का गला घोटकर मृत्यु कर देने के संबंध में कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा मौके पर पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर मृतक के शव को पुलिस कब्जे लेकर नियम अनुसार पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा घटना की सूचना उच्च अधिकारी गणों को प्रेषित की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर क़ो आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आस पास के सीसीटीवी कैमरों क़ो चैक करते हुए आरोपी को गणेशपुर रुड़की जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ करने के बाद अमित शर्मा पुत्र विष्णु दत्त शर्मा निवासी सुभाष नगर रावत टेंट वाली गली रुड़की कोतवाली गंग नहर का चालान कर दिया गया है। इस मामले में नामजद अन्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उनकी तलाश की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

367 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”