न्यूज़ फ्लैश
“इश्क, शक और खौफनाक साजिश का खेल: पहले शराब में घोली नींद, फिर तकिये से दबाया दम—पत्नी-बेटी ने रची ‘आत्महत्या’ की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला बेरहम कत्ल का सनसनीखेज राज!” “ऑपरेशन कालनेमी का बड़ा एक्शन: बहादराबाद में साधु के भेष में घूम रहे 9 ढोंगी बाबा दबोचे, पुलिस की सख्त चेतावनी” “केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठग सक्रिय, फर्जी वेबसाइट, Sponsored लिंक और VIP ऑफर के जाल में न फंसे श्रद्धालु—केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग!” “आधी रात गरजी एसएसपी की तबादला एक्सप्रेस: मनोहर भण्डारी की रानीपुर में एंट्री, 22 दरोगाओं के ट्रांसफर से महकमे में मची हलचल” “भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026: गुरुकुल कांगड़ी में पारंपरिक भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के संगम से मृदा स्वास्थ्य व सतत कृषि की दिशा में बड़ा कदम” “सहकारी बैंकों की बल्ले-बल्ले: 269 करोड़ का मुनाफा, एनपीए में बड़ी कटौती—डाॅ. धन सिंह रावत बोले, वित्तीय अनुशासन से चमकी व्यवस्था”
Home » खुलासा » “इश्क, शक और खौफनाक साजिश का खेल: पहले शराब में घोली नींद, फिर तकिये से दबाया दम—पत्नी-बेटी ने रची ‘आत्महत्या’ की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला बेरहम कत्ल का सनसनीखेज राज!”

“इश्क, शक और खौफनाक साजिश का खेल: पहले शराब में घोली नींद, फिर तकिये से दबाया दम—पत्नी-बेटी ने रची ‘आत्महत्या’ की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला बेरहम कत्ल का सनसनीखेज राज!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में सामने आए बबलू हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया है। शुरू में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच में यह एक सुनियोजित हत्या निकली। इस पूरे मामले का खुलासा हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और सटीक जांच के चलते संभव हो सका।घटना 2 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति बबलू ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाने और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

इसी दौरान मृतक के भाई राजू ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई और बबलू की पत्नी, बेटी व एक अन्य युवक पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी।जांच के दौरान आस-पड़ोस से मिली जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक के बच्चों से पूछताछ की। इस दौरान मृतक के बेटे ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसकी मां और बहन ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पत्नी और नाबालिग बेटी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि बबलू को उनके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके चलते वह शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर मां-बेटी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। घटना की रात उन्होंने पहले बबलू को शराब में नींद की दवा मिलाकर पिला दी, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को दूसरे कमरे में रखकर उसके मुंह में सल्फास डाल दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। अगले दिन पत्नी ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई।

पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को संरक्षण में लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सल्फास, शराब का पाउच, स्टील का गिलास, दुपट्टे और तकिया बरामद किया गया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इस पूरे मामले में पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक जघन्य अपराध का खुलासा हुआ है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

170 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *