न्यूज़ फ्लैश
“वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग”
Home » नौकरी » उत्तराखंड में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: चंपावत में दो दिवसीय रोजगार मेला, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी में 400 पदों पर सीधी भर्ती

उत्तराखंड में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: चंपावत में दो दिवसीय रोजगार मेला, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी में 400 पदों पर सीधी भर्ती

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के चंपावत जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 5 और 6 अगस्त 2025 को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की दो प्रतिष्ठित कंपनियां—Maruti Suzuki India LTD और Quess Corp (Tata Motors)—400 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने जानकारी दी कि रोजगार मेला 5 अगस्त को जिला सेवायोजन कार्यालय, चंपावत में और 6 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय, देवीधुरा में आयोजित होगा। चयन प्रक्रिया दोनों दिन सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

मारुति सुजुकी कंपनी में 150 पदों के लिए आईटीआई पास उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, क्वेस कॉर्प (टाटा मोटर्स) कंपनी में 250 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास या आईटीआई पास रखी गई है और आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रतियां, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ चयन स्थल पर उपस्थित होना होगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे।

इस रोजगार मेले से जिले के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 9917489528, 7906289290, 8445855555 या 9411132677 पर संपर्क कर सकते हैं।

382 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 7 3 7
Users Today : 465
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 7 3 7
Users Today : 465
Users Yesterday : 1287