न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: नाबालिग के अपहरणकर्ता को पूर्वी चंपारण बिहार से किया गिरफ्तार, 14 वर्षीय लड़की को सकुशल किया बरामद

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: नाबालिग के अपहरणकर्ता को पूर्वी चंपारण बिहार से किया गिरफ्तार, 14 वर्षीय लड़की को सकुशल किया बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के ज्वालापुर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आकाश पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी गहरी धगतोली, थाना पहाड़पुर, जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई है, जो हाल में सीतापुर, ज्वालापुर हरिद्वार में रह रहा था।यह मामला 15 जून 2025 को दर्ज हुआ था, जब वादी ने शिकायत की कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को आरोपी आकाश और उसके पिता गोपाल प्रसाद ने बहला-फुसलाकर भगा लिया। मामला POCSO एक्ट की धाराओं सहित अपराध संख्या 307/2025 के तहत दर्ज किया गया था।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने टीम गठित कर सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। आखिरकार पुलिस टीम ने पूर्वी चंपारण से आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोनम रावत, अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार व कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे। अभियुक्त पर अब धारा 96 BNS भी बढ़ा दी गई है।

 

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस की तेज़ कार्रवाई, फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट घोटाले का पर्दाफाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 811