न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » कार्यवाही » नारकोटिक दवाओं के दुरुपयोग की आशंका पर हरिद्वार के तिबड़ी क्षेत्र में औषधि विभाग व पुलिस का संयुक्त औचक निरीक्षण, कई मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं उजागर

नारकोटिक दवाओं के दुरुपयोग की आशंका पर हरिद्वार के तिबड़ी क्षेत्र में औषधि विभाग व पुलिस का संयुक्त औचक निरीक्षण, कई मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं उजागर

(शहजाद अली हरिद्वार)आज दिनांक 01 अगस्त 2025 को अपर आयुक्त के निर्देशानुसार चल रहे औचक निरीक्षण अभियान के अंतर्गत, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती एवं औषधि निरीक्षक मेघा द्वारा हरिद्वार के तिबड़ी क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई में रानीपुर पुलिस टीम का सहयोग भी प्राप्त हुआ।प्राप्त गोपनीय सूचना के अनुसार, तिबड़ी क्षेत्र में नारकोटिक दवाओं के दुरुपयोग की आशंका जताई गई थी। इस सूचना के आधार पर औषधि निरीक्षण टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की उपस्थिति में क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों की जांच की।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएँ पाई गईं। विशेष रूप से नारकोटिक दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रजिस्टर अधूरे पाए गए तथा रिकॉर्ड का संधारण नियमानुसार नहीं किया गया था। कई दुकानों में वैध चिकित्सकीय पर्चियों के अभाव में भी दवाओं की आपूर्ति की आशंका सामने आई।टीम द्वारा संबंधित दुकानदारों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं तथा उन्हें निर्धारित समय सीमा में सभी रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। सभी मेडिकल स्टोरों को यह निर्देशित किया गया है कि वे नारकोटिक रजिस्टर एवं विक्रय रजिस्टर का नियमित रूप से संधारण करें एवं बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी ग्राहक को ऐसी दवाएं न दें।

निर्देशों का पालन न करने पर दोषियों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– टीम
मेघा (औषधि निरीक्षक)
रानीपुर पुलिस टीम

Share This
ALSO READ  "रुड़की में भारत मेडिकल पर बड़ी छापेमारी: 137 नारकोटिक्स इंजेक्शन बरामद, स्वामी फरार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 6 9
Users Today : 307
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 6 9
Users Today : 307
Users Yesterday : 611