न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि
Home » कार्यवाही » “नशा मुक्त देवभूमि अभियान” को हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: रानीपुर में महिला तस्करों सहित तीन गिरफ्तार, 8 किलो गांजा बरामद, ANTF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप

“नशा मुक्त देवभूमि अभियान” को हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: रानीपुर में महिला तस्करों सहित तीन गिरफ्तार, 8 किलो गांजा बरामद, ANTF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 31 जुलाई 2025 – “नशा मुक्त देवभूमि – 2025” अभियान को बल देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। रानीपुर कोतवाली पुलिस और ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने 7.915 किलो अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

संयुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस ने विष्णुलोक कॉलोनी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते (यूकेलिप्टस बाग के पास) तीन संदिग्धों को रोका। तलाशी में मुस्ताक पुत्र ताहिर के पास 2.045 किलो गांजा, उसकी पत्नी और नवाब की पत्नी के बैग से कुल 5.870 किलो गांजा बरामद हुआ। तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हरिद्वार में आने वाले बाबाओं से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गांजा इकट्ठा कर पुड़िया बनाकर ₹100 में बेचते थे। वे लंबे समय से इस काम को मिलकर अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मुस्ताक पुत्र ताहिर (56), विष्णुलोक कॉलोनी
  2. महिला पत्नी मुस्ताक (48), विष्णुलोक कॉलोनी
  3. महिला पत्नी नवाब (45), विष्णुलोक कॉलोनी

पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
  • अवर निरीक्षक रीना कुवँर
  • कांस्टेबल गिरेन्द्र सिंह, विरेंद्र सिंह, सुरेंद्र तोमर, दिगपाल राणा
  • महिला कांस्टेबल अनीता गुसाईं

ANTF टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह
  • उपनिरीक्षक रणजीत सिंह
  • कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी
  • महिला कांस्टेबल चाँदनी विष्ट

हरिद्वार पुलिस का यह स्पष्ट संदेश है – नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान सतत जारी रहेगा।

ALSO READ  “डीएम के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी: ऋषिकेश का जनसेवा केंद्र सील, आधार–राशन–आयुष्मान कार्डों का ‘खजाना’ बरामद… जिला प्रशासन सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 5 5 7
Users Today : 49
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 5 5 7
Users Today : 49
Users Yesterday : 1253