न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: डीएम-एसएसपी ने हरकी पौड़ी से मनसा देवी तक किया पैदल निरीक्षण, अवैध दुकानों, वाहन पार्किंग और झूलते तारों को हटाने के दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: डीएम-एसएसपी ने हरकी पौड़ी से मनसा देवी तक किया पैदल निरीक्षण, अवैध दुकानों, वाहन पार्किंग और झूलते तारों को हटाने के दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 31 जुलाई 2025 — नगर क्षेत्र विशेषकर हरकी पौड़ी और मनसा देवी मार्ग में हो रहे लगातार अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह से सख्त हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए। निरीक्षण हरकी पौड़ी के सीसीआर से शुरू होकर मनसा देवी उड़ान खटोला तक किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सड़क किनारे बनी नालियों पर अस्थायी दुकानों का अतिक्रमण हुआ है, जिससे यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित हो रही है। इस पर डीएम ने नगर निगम और पुलिस को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध दुकान या ढांचा सड़क और नालियों पर नहीं रहने दिया जाएगा।श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम ने मां मनसा देवी मंदिर जाने वाले सभी सीढ़ी मार्गों को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम भीड़ नियंत्रण और किसी संभावित दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।हरकी पौड़ी के पास सुभाष घाट और नाई सोता घाट पर अव्यवस्थित रूप से पार्क किए जा रहे दोपहिया वाहनों को भी हटाने के निर्देश जारी किए गए। साथ ही दुकानदारों द्वारा मनसा देवी उड़ान खटोला मार्ग पर लगाई गई त्रिपालें हटवाने को कहा गया है। झूलते विद्युत तारों को भी तुरंत दुरुस्त करने के आदेश विद्युत विभाग को दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अवैध कब्जा है, उनकी भूमि अभिलेखों की जांच कर कार्रवाई की जाए। साथ ही हरकी पौड़ी क्षेत्र के व्यापारियों के साथ नगर निगम, एचआरडीए और पुलिस अधिकारियों को बैठक कर समाधान निकालने को कहा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध रूप से संचालित दुकानों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह, अपर मेलाधिकारी कुंभ दयानंद सरस्वती,

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ ट्रैफिक एसपी बलूनी, एसएचओ हरिद्वार रितेश शाह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह सख्त कार्रवाई प्रशासन के उस दृढ़ संकल्प को दर्शाती है जो हरिद्वार की धार्मिक गरिमा को सुरक्षित रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

ALSO READ  “एक घूंट, कई ज़िंदगियाँ खतरे में!” — रोड सेफ्टी माह में परिवहन व आबकारी विभाग का बड़ा संदेश: शराब पीकर ड्राइव नहीं, सुरक्षित घर वापसी ही सही ड्राइविंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 8
Users Today : 268
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 8
Users Today : 268
Users Yesterday : 861