न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » रिमांड » “रानीपुर में नाबालिग से दरिंदगी का मामला: पूर्व भाजपा नेत्री और प्रेमी सुमित पटवाल तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, एसआईटी की निगरानी में मथुरा-आगरा ले जाकर जुटाए जाएंगे डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य”

“रानीपुर में नाबालिग से दरिंदगी का मामला: पूर्व भाजपा नेत्री और प्रेमी सुमित पटवाल तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, एसआईटी की निगरानी में मथुरा-आगरा ले जाकर जुटाए जाएंगे डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। रानीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी के यौन शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी पूर्व भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी है। यह निर्णय पुलिस की ओर से पेश की गई ठोस दलीलों के बाद लिया गया, जिससे अब जांच को निर्णायक मोड़ पर ले जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। एसआईटी की निगरानी में उन्हें मथुरा और आगरा ले जाया जाएगा, जहां से महत्वपूर्ण डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जाने हैं। जांच में होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन जैसे तकनीकी सबूतों की पुष्टि की जा रही है, जो इस मामले में आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट कर सकते हैं।

यह मामला सामने आते ही पूरे प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक भूचाल आ गया था। एक तरफ जहां आम जनता में आक्रोश है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। पूर्व भाजपा नेत्री पर लगे आरोपों ने पार्टी को भी असहज स्थिति में ला खड़ा किया है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर गठित एसआईटी इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। एसपी सिटी पंकज गैरोला के नेतृत्व में कार्रवाई को तेज किया गया है और हर संभव तकनीकी व कानूनी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि तीन दिन की रिमांड में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। पीड़िता की सुरक्षा और मेडिकल सहायता सुनिश्चित की गई है, साथ ही उसे मानसिक परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

543 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 1 0
Users Today : 468
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 1 0
Users Today : 468
Users Yesterday : 1355