न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » शुभारंभ » हरिद्वार में “आकांक्षा हाट” का भव्य आगाज़: महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के तहत सीडीओ आकांक्षा कोण्डे की अगुवाई में ग्रामीण हुनर को मिला नया मंच

हरिद्वार में “आकांक्षा हाट” का भव्य आगाज़: महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के तहत सीडीओ आकांक्षा कोण्डे की अगुवाई में ग्रामीण हुनर को मिला नया मंच

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की देखरेख में, नीति आयोग के 8-दिवसीय संपूर्णता अभियान के तहत जनपद हरिद्वार में आज आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ हुआ। हर की पौड़ी स्थित सीसीआर टावर के सामने 2 अगस्त 2025 तक चलने वाली इस हाट का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को एक मंच प्रदान कर स्थानीय महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
हाट के पहले दिन, विभिन्न प्रकार के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें डेयरी उत्पाद, जूट के बैग व वस्तुएँ, हस्तनिर्मित वस्त्र, चुनरियाँ, शहद, सिंघाड़े के आटे के बिस्कुट, लिप्पन आर्ट और राखियाँ शामिल थे। कुल 8 स्टॉलों के माध्यम से आज ₹26,720 की शानदार बिक्री दर्ज की गई, जो इस पहल की सफल शुरुआत का स्पष्ट संकेत है।
जिला प्रशासन, नीति आयोग और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह हाट महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए एक बड़ा बाज़ार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ग्राहकों की प्रतिक्रिया के लिए हैंड रिटन फीडबैक बोर्ड और “हुनर की छाप” हैंड पेंट की व्यवस्था भी की गई है, जो इस पहल को और अधिक सहभागी बनाती है। आज इस हाट में महिलाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना और डीओ पीआरडी श्री प्रमोद पांडेय ने भी विजिट किया। यह प्रयास महिलाओं के कौशल को पहचानने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

ALSO READ  “रानीपुर में विकास की रफ्तार तेज: विधायक आदेश चौहान ने 40 लाख की तीन सड़कों का किया शुभारंभ, भाजपा सरकार की बुनियादी ढांचे पर बड़ी पहल”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 5 9
Users Today : 684
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 5 9
Users Today : 684
Users Yesterday : 496