न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » आयोजन » आईपीएस तृप्ति भट्ट की उपस्थिति में 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन – परंपरा, रचनात्मकता और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम

आईपीएस तृप्ति भट्ट की उपस्थिति में 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन – परंपरा, रचनात्मकता और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार स्थित 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सजा हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस पर्व को महिलाओं के सौंदर्य, रचनात्मकता और पारिवारिक समरसता का प्रतीक माना जाता है, जिसे वाहिनी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मनाया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेनानायक श्रीमती तृप्ति भट्ट (IPS) रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। उनके नेतृत्व में आयोजन ने एक प्रेरणादायक स्वरूप ग्रहण किया, जिसमें परंपरा के साथ-साथ आधुनिकता का भी समावेश दिखाई दिया।महोत्सव की विशेष आकर्षण रही तीज क्वीन प्रतियोगिता, जिसमें हिमांशी बिष्ट ने अपनी प्रतिभा और आकर्षण से सभी का मन मोह लिया और “तीज क्वीन” के खिताब से नवाजी गईं। इसके अतिरिक्त रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और खेलों ने वातावरण को जीवंत बना दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। उनकी रचनात्मकता और कलात्मकता ने कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया।इस मौके पर सहायक सेनानायक श्रीमती जीतो कंबोज, श्रीमती मीनाक्षी रावत (पत्नी राकेश सिंह रावत), दलनायक श्रीमती अनुपमा राणा, श्रीमती रीना (पत्नी आदेश कुमार शिविरपाल) सहित वाहिनी की अनेक महिला सदस्य एवं परिवारजन मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्व को सामूहिक सहयोग और उत्सवधर्मिता के भाव से मनाया।यह आयोजन न केवल तीज पर्व की पारंपरिक गरिमा को जीवित रखने का प्रयास रहा, बल्कि महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक योगदान को भी सम्मानित करने का अवसर बना।

599 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 1 0
Users Today : 468
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 1 0
Users Today : 468
Users Yesterday : 1355