न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » हत्या » टोडा कल्याणपुर में खौफनाक वारदात: बीएसएफ जवान के पिता की चाकू मारकर हत्या, शव मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका, पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी

टोडा कल्याणपुर में खौफनाक वारदात: बीएसएफ जवान के पिता की चाकू मारकर हत्या, शव मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका, पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव में गुरुवार रात को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बीएसएफ के जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही ओमी नामक युवक और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को गांव के मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम से ही कुंवर पाल लापता थे। देर रात उनका शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ जवान सुमित कुमार भी गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि ओमी और उसके साथी पूर्व में भी उनके पिता को धमकाते रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

सीओ पंत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

293 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”