न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश!
Home » अपील » “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ किया मतदान, पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए ग्रामीणों से की उत्साहपूर्वक वोटिंग की अपील”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ किया मतदान, पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए ग्रामीणों से की उत्साहपूर्वक वोटिंग की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत मतदान किया। उन्होंने जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, नगला तराई (बूथ संख्या 3) पर आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर वोट डाला। इस अवसर पर उनके साथ उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उपस्थित थीं, जिन्होंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्यमंत्री ने मतदान के बाद प्रदेशवासियों, विशेषकर ग्रामीण मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की जड़ हैं और एक-एक वोट पंचायतों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मजबूत पंचायतें ही सशक्त गांव और समृद्ध राज्य की नींव रखती हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के इस चरण में भारी संख्या में मतदाताओं की भागीदारी देखी गई। मुख्यमंत्री का स्वयं मतदान केंद्र पर पहुंचकर लाइन में लगना लोगों को प्रेरित करता है और मतदान के महत्व को दर्शाता है।

ALSO READ  मुख्यमंत्री की अपील: भारी बारिश की चेतावनी के बीच उत्तराखंड PCS परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी समय से निकलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 7 3
Users Today : 33
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 7 3
Users Today : 33
Users Yesterday : 731