न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » पहल » हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की दूरदर्शी पहल ने बदली महिलाओं की तकदीर, कांवड़ मेला बना आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्द्धन का ऐतिहासिक मंच

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की दूरदर्शी पहल ने बदली महिलाओं की तकदीर, कांवड़ मेला बना आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्द्धन का ऐतिहासिक मंच

(शहजाद अली हरिद्वार)जनपद हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले ने श्रद्धा के साथ-साथ आजीविका संवर्धन का भी माध्यम बनकर एक नई दिशा दी है। बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं, जिससे स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को अपनी आय बढ़ाने का अनमोल अवसर मिला है।मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, आकांक्षा कोण्डे के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में SHGs की महिलाओं को मेला क्षेत्र में स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से महिलाएं खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प उत्पाद, जूस, चाय, फल, बेकरी उत्पाद जैसे सामानों की बिक्री कर रही हैं।

इस योजना के क्रियान्वयन हेतु सहायक परियोजना निदेशक/जिला मिशन प्रबंधक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो सभी विभागों से समन्वय कर आवश्यक अनुमति दिला रहे हैं। जनपद में अभी तक 60 से अधिक स्थानों पर 18 सीएलएफ के SHGs द्वारा स्टॉल लगाए जा चुके हैं। 21 जुलाई तक इन स्टॉलों से प्रतिदिन ₹1 लाख से ₹4 लाख तक की बिक्री दर्ज की गई है, जिससे अब तक कुल ₹28 लाख की आमदनी हो चुकी है।

चारधाम यात्रा सीजन को देखते हुए इन स्टॉलों को आगे भी जारी रखने की योजना है। यह प्रयास केंद्र व राज्य सरकार की लखपति दीदी योजना को गति प्रदान कर रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनकी वार्षिक आय कम से कम ₹1 लाख तक पहुंचाना है। महिलाएं इस अवसर से बेहद उत्साहित हैं और इसे अपनी आर्थिक स्वतंत्रता की ओर एक मजबूत कदम मान रही हैं।

ALSO READ  “विश्व मृदा दिवस पर हरिद्वार की ऐतिहासिक पहल: बहादराबाद ब्लॉक का गाड़ोवाली गांव बना भूमि संरक्षण का प्रमुख मॉडल, किसानों में बढ़ी मृदा स्वास्थ्य की जागरूकता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 5 5
Users Today : 680
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 5 5
Users Today : 680
Users Yesterday : 496