न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » निरीक्षण » जनसेवा में पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल बने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित — सिटी मजिस्ट्रेट, सूचना कार्यालय व कोषागार का किया औचक निरीक्षण

जनसेवा में पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल बने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित — सिटी मजिस्ट्रेट, सूचना कार्यालय व कोषागार का किया औचक निरीक्षण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 22 जुलाई 2025जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को देवपुरम स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला सूचना कार्यालय और उप कोषागार का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य संस्कृति में सुधार और जनसेवा में तत्परता के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सभी पटलों का जायज़ा लेते हुए लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को समयबद्ध एवं संवेदनशील ढंग से हल किया जाए। साथ ही सभी फाइलों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए पटल सहायकों को भी दिशा-निर्देश दिए गए।जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाया जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही रूप में आमजन तक पहुंचे।उप कोषागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहायक कोषाधिकारी को निर्देशित किया कि कोषागार में आने वाले नागरिकों के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ हल किया जाए और अनावश्यक विलंब न हो।निरीक्षण के समय नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चौहान, अतिरिक्त सूचना अधिकारी रती लाल शाह, पेशकार अंशुल चौहान, प्रोटोकॉल सहायक प्रमोद पंत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।यह औचक निरीक्षण न केवल प्रशासनिक चुस्ती का प्रतीक रहा, बल्कि इससे कार्यालयों में जवाबदेही और पारदर्शिता को भी बल मिला।

Share This
ALSO READ  जिलाधिकारी ने EVM-VVPAT वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पाई गई दुरुस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393