न्यूज़ फ्लैश
“सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई” “रुड़की में जलभराव से हाहाकार! पार्षद अनुराग त्यागी पहुंचे डीएम दरबार, पनियाला रोड और शिवपुरम की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज” “जौनसार-बावर की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भाजयुमो सक्रिय, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कौशल विकास केंद्र, महिला हाट और डिजिटल शिक्षा की उठाई मांग” “हरिद्वार में हैरान करने वाली वारदात! युवक को रस्सियों से बांधकर की बेरहम पिटाई, भीड़ बनी मूकदर्शक, VIDEO वायरल होने के बाद जांच शुरू” “राष्ट्रपति दौरे को लेकर देहरादून हाई अलर्ट! 12-13 जून के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”
Home » मिसाल » हरिद्वार कांवड़ यात्रा मार्ग पर हादसा: बाइक स्लिप होने से घायल हुए भोले, ड्यूटी पर तैनात एसपीओ मोहम्मद नदीम ने तत्परता से की मदद और दिलाया प्राथमिक उपचार, इंसानियत की पेश की मिसाल

हरिद्वार कांवड़ यात्रा मार्ग पर हादसा: बाइक स्लिप होने से घायल हुए भोले, ड्यूटी पर तैनात एसपीओ मोहम्मद नदीम ने तत्परता से की मदद और दिलाया प्राथमिक उपचार, इंसानियत की पेश की मिसाल

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। हरिद्वार कांवड़ यात्रा मार्ग पर एक छोटी सी दुर्घटना में दो शिवभक्त (भोले) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भोले जल लेने के लिए बाइक से जा रहे थे, जब मंगलौर हाईवे पर अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

घटना के समय मौके पर मौजूद ड्यूटी पर तैनात एसपीओ मोहम्मद नदीम ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की। उन्होंने न केवल घायलों को संभाला बल्कि पास के मेडिकल सहायता केंद्र से प्राथमिक उपचार भी दिलवाया।

इस दौरान यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया ताकि किसी अन्य वाहन को परेशानी न हो। मोहम्मद नदीम की तत्परता और सेवा-भावना की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सराहना की।

कांवड़ यात्रा के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन द्वारा तैनात सुरक्षाकर्मी और एसपीओ लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता में जुटे रहते हैं। यह घटना एक उदाहरण है कि कैसे संवेदनशीलता और सेवा भावना से किसी भी मुश्किल घड़ी में राहत पहुंचाई जा सकती है।

867 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 3 8 7
Users Today : 115
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 3 8 7
Users Today : 115
Users Yesterday : 1287