न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » मिसाल » कांवड़ यात्रा में मानवता की मिसाल बने देहरादून एसएसपी अजय सिंह — बीमार श्रद्धालु को दिया कंधा, खुद धकेली बाइक, तत्काल पहुंचाया अस्पताल

कांवड़ यात्रा में मानवता की मिसाल बने देहरादून एसएसपी अजय सिंह — बीमार श्रद्धालु को दिया कंधा, खुद धकेली बाइक, तत्काल पहुंचाया अस्पताल

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सावन माह की पवित्र कांवड़ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है और श्रद्धालु हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। भीड़-भाड़, थकावट और तेज़ धूप के बीच कई बार श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ना आम बात हो जाती है, लेकिन जब प्रशासन के आला अधिकारी स्वयं मोर्चा संभालें और संवेदनशीलता का परिचय दें, तो वह दृश्य जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत बन जाता है।ऐसी ही एक मिसाल पेश की देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने। कांवड़ यात्रा की निगरानी के दौरान जब उन्हें जानकारी मिली कि एक कांवड़ यात्री का अचानक बी.पी. लो हो गया है और वह अस्वस्थ अवस्था में सड़क किनारे रुक गया है, तो वे बिना देर किए स्वयं मौके पर पहुंचे।उन्होंने न केवल बीमार यात्री की मोटरसाइकिल को धकेलकर सुरक्षित सड़क किनारे लगाया, बल्कि स्वयं उसे नींबू पानी और प्राथमिक उपचार दिलवाया। तत्पश्चात तुरंत एम्बुलेंस बुलवाकर उसे नजदीकी अस्पताल भिजवाया।इस दौरान अन्य श्रद्धालु और मौजूद लोगों ने एसएसपी अजय सिंह के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए दून पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।ऐसे उदाहरण दर्शाते हैं कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर इंसानियत और सेवा का अद्भुत उदाहरण भी पेश करती है।

दून पुलिस की यह संवेदनशीलता निश्चित ही जनविश्वास को और सुदृढ़ करती है।

ALSO READ  " पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का जनकल्याण उपहार: गाजीवाली के 141 छात्र–छात्राओं को ठंड से बचाव हेतु ट्रैक सूट प्रदान, प्रेमदास आश्रम में वितरण समारोह बना मुस्कान और सेवा की अनोखी मिसाल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728