न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हादसा » कोटवाल आलमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत – सीसीटीवी वीडियो वायरल

कोटवाल आलमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत – सीसीटीवी वीडियो वायरल

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की, झबरेड़ा थाना क्षेत्र – कोटवाल आलमपुर गांव के पास आज सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार की ट्रैक्टर बोगी से भीषण टक्कर में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखर (निवासी शेरपुर खेलमऊ) के रूप में हुई है, जो रोज़ की तरह फैक्ट्री में काम के लिए जा रहा था। घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी और सड़क पर फिसलन भी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी और नियंत्रण बिगड़ते ही वह सामने चल रही ट्रैक्टर बोगी से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि शेखर बाइक से उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दुर्घटना का पूरा दृश्य साफ देखा जा सकता है। वीडियो में बाइक की तेज रफ्तार, ट्रैक्टर बोगी से टकराना और फिर शेखर का गिरना स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और स्थानीय लोगों में गहरी संवेदना व सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं और पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी गहनता से जांच की जा रही है।

ALSO READ  "डोईवाला-देहरादून हाईवे पर रफ्तार का कहर! मणिमाई मंदिर के पास इको-मैक्स की जोरदार भिड़ंत,दो की मौत से मचा हड़कंप; 6 घायल"

सड़क पर तेज रफ्तार और बारिश के समय लापरवाही फिर एक जान ले गई। पुलिस ने आम जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728