न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:Gen Z के प्रदर्शन पर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति की दो टूक—विरोध हो, लेकिन संस्कार और संयम के साथ BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती
Home » कार्यवाही » श्रावण कांवड़ मेला 2025: लक्सर रेलवे स्टेशन पर नशे में हंगामा कर रहे 6 युवक गिरफ्तार, जीआरपी की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी

श्रावण कांवड़ मेला 2025: लक्सर रेलवे स्टेशन पर नशे में हंगामा कर रहे 6 युवक गिरफ्तार, जीआरपी की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर, 20 जुलाई 2025 — श्रावण कांवड़ मेला 2025 के मद्देनज़र जीआरपी पुलिस पूरी मुस्तैदी से सक्रिय है। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के निकट पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशनों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

इसी क्रम में 20 जुलाई को रेलवे स्टेशन लक्सर पर प्लेटफार्म नंबर 3/4 पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने 6 व्यक्तियों को आपस में लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज और शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए पकड़ा। जीआरपी कर्मियों ने पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब ये लोग नहीं माने तो उन्हें धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बरेली के ग्राम आखा निवासी नितिन (27) और नन्हे (22), तथा सम्भल के गोमथल गांव निवासी विजय, धर्मेन्द्र, गौरव और राजेश (सभी 27 वर्ष) शामिल हैं। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि यात्रियों में भय और असुरक्षा की भावना फैल गई थी।

जीआरपी के इस त्वरित और प्रभावी एक्शन से न केवल स्टेशन परिसर में शांति बहाल हुई, बल्कि यात्रियों को राहत की सांस भी मिली। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अभियानों से निश्चित ही रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली अपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।

जीआरपी की यह कार्रवाई एक सख्त संदेश है कि कांवड़ मेले के दौरान कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

ALSO READ  "मंगलौर पुलिस का बड़ा खुलासा: 16 नशीले इंजेक्शन और 19 सिरिंज के साथ काला कारोबार करने वाला तस्कर दबोचा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 5 9
Users Today : 904
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 5 9
Users Today : 904
Users Yesterday : 1179