न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » निर्देश » हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधायक मदन कौशिक ने संभाली कमान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधायक मदन कौशिक ने संभाली कमान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लगातार बढ़ रही शिव भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक नियंत्रण, वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता और संवेदनशील स्थानों पर की गई पुलिस तैनाती के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था का पर्व है और इसकी गरिमा बनाए रखने हेतु यातायात व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और स्थानीय नागरिकों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विधायक मदन कौशिक ने प्रशासन की तैयारियों की सराहना की और कहा कि हरिद्वार की छवि को बनाए रखने के लिए सुव्यवस्थित और सुरक्षित यात्रा बेहद आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि हर विभाग आपसी समन्वय से कार्य करे ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि यात्रा को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ALSO READ  BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 2 6 1
Users Today : 607
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 2 6 1
Users Today : 607
Users Yesterday : 951