न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » सेवा » हरिद्वार कांवड़ यात्रा में गाजियाबाद के भोले के दो लाख के मोबाइल गुम, उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लौटाए—ईमानदारी, तत्परता और सेवा भावना का अनोखा उदाहरण बनी देवभूमि की पुलिस

हरिद्वार कांवड़ यात्रा में गाजियाबाद के भोले के दो लाख के मोबाइल गुम, उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लौटाए—ईमानदारी, तत्परता और सेवा भावना का अनोखा उदाहरण बनी देवभूमि की पुलिस

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार आए गाजियाबाद निवासी आकाश चौधरी पुत्र योगेंद्र चौधरी, निवासी बाग वाली कॉलोनी थाना कविनगर, अपने भाई अश्वनी कुमार व अन्य साथियों के साथ शांतरशाह क्षेत्र में रुके हुए थे। इसी दौरान उनके दो मोबाइल—सैमसंग फोल्ड और iPhone 11—गायब हो गए। मोबाइल की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये थी।

घटना की सूचना आकाश ने तत्काल चौकी शांतरशाह, थाना बहादराबाद पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मोबाइल की तलाश शुरू कर दी। उत्तराखंड पुलिस ने केवल 24 घंटे के भीतर दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए और आकाश को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही आकाश चौधरी मंगलौर से वापस आए और अपने फोन पाकर बेहद खुश हुए। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की खुलकर प्रशंसा की। आकाश ने कहा, “आज के समय में इतनी तेजी और ईमानदारी से काम करना काबिले-तारीफ है। उत्तराखंड पुलिस ने साबित कर दिया कि वह जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है।”

यह घटना पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत करती है।

 

Share This
ALSO READ  "बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, देश की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा; मंदिरों की व्यवस्थाओं हेतु दिए 10 करोड़ रुपये"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 1 9
Users Today : 1376
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 1 9
Users Today : 1376
Users Yesterday : 886