न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा
Home » वार्षिकोत्सव » रानीपुर विधायक ने आर्य समाज बहादराबाद के 101वें वार्षिकोत्सव में लिया भाग, दी शुभकामनाएं

रानीपुर विधायक ने आर्य समाज बहादराबाद के 101वें वार्षिकोत्सव में लिया भाग, दी शुभकामनाएं

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद (हरिद्वार): रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान ने रविवार को आर्य समाज बहादराबाद द्वारा आयोजित 101वें वार्षिक उत्सव में भाग लिया।

यह कार्यक्रम आर्य इण्टर कॉलेज एवं आर्य कन्या इण्टर कॉलेज बहादराबाद के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में सामूहिक यज्ञ का आयोजन रहा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय आर्यजन, विद्वान एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विधायक आदेश चौहान ने यज्ञ में आहुति डालकर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की और मंच से संबोधन में आर्य समाज की वैदिक परंपराओं और समाज सुधार में योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संस्कारों और संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी आर्यजनों, आयोजकों और शिक्षण संस्थानों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकों सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

ALSO READ  "ल्यूमिनस के सहयोग से वार्षिकोत्सव में खिला ग्रामीण प्रतिभाओं का गुलशन, शिक्षा और संस्कृति की रोशनी में नहाया मेहवड़ कलां"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 6 8
Users Today : 313
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 6 8
Users Today : 313
Users Yesterday : 1179