न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “SSP हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर ऑपरेशन कालनेमी की बड़ी कार्रवाई, पिरान कलियर पुलिस ने पकड़े तंत्र-मंत्र करने वाले 5 बहुरूपी ढोंगी बाबा”

“SSP हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर ऑपरेशन कालनेमी की बड़ी कार्रवाई, पिरान कलियर पुलिस ने पकड़े तंत्र-मंत्र करने वाले 5 बहुरूपी ढोंगी बाबा”

(शहजाद अली हरिद्वार) कलियर। हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत पुलिस की सख्ती लगातार देखने को मिल रही है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर संचालित इस विशेष अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार। प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में तेज़ी से क्रियान्वित किया जा रहा है।इसी क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कांवड़ मेले के क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान 5 बहुरूपी ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जो साधु-संतों का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और अन्य भ्रमित करने वाली गतिविधियों में लिप्त पाए गए।

यह लोग कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों को दिग्भ्रमित कर रहे थे और पुलिस को आशंका थी कि इनके कारण क्षेत्र में भीड़ भड़क सकती है और कानून व्यवस्था बाधित हो सकती है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन ढोंगी बाबाओं के नाम व विवरण इस प्रकार हैं:

  1. झाफर पुत्र मुन्शी, निवासी खडखोडी, थाना कुलई बाजार, जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश – उम्र 60 वर्ष
  2. साबिर पुत्र कय्युम, निवासी महल्ला व थाना कडजन बाजार, जिला सिपोल, बिहार – उम्र 45 वर्ष
  3. सलीम पुत्र मौ. साकिर, निवासी कटरा पठानान, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश – उम्र 55 वर्ष
  4. भीम सैन पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी व थाना जहांगीर पुरी, नई दिल्ली – उम्र 52 वर्ष
  5. मौ. हसन पुत्र सगीर, निवासी ग्राम दाह गांव, थाना दोघट, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश – हाल निवासी बेडपुर, थाना कलियर – उम्र 40 वर्ष

पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये सभी कांवड़िए की वेशभूषा में लोगों को झाड़-फूंक और टोने-टोटके के ज़रिए अपने जाल में फंसा रहे थे, जिससे जनसामान्य में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।

ALSO READ  गंगा किनारे शराब पीना पड़ा महंगा, हरिद्वार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

SSP हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़ा, ढोंग या समाज विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से आम जनता ने राहत की सांस ली है और “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत भविष्य में भी ऐसे ढोंगी तत्वों पर लगाम लगाए जाने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 8 5 0
Users Today : 147
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 8 5 0
Users Today : 147
Users Yesterday : 728