(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस नेता राजबीर चौहान के साथ हरिद्वार स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री शंकर लाल गुप्ता के आवास पर पहुंचे।
दोनों नेताओं ने गुप्ता से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भेंट के दौरान नेताओं ने गुप्ता के राजनीतिक योगदान को याद किया और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।
उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। यह सौहार्द्रपूर्ण मुलाकात कांग्रेस पार्टी के भीतर सम्मान और एकजुटता के भाव को दर्शाती है।
हरीश रावत ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है और संगठन को मजबूती प्रदान करता है।








































Users Today : 358
Users Yesterday : 836






