न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » भेंट » “चारधाम यात्रा की सफल व्यवस्थाओं पर बद्री-केदार समिति ने जताया आभार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट”

“चारधाम यात्रा की सफल व्यवस्थाओं पर बद्री-केदार समिति ने जताया आभार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने इस वर्ष चारधाम यात्रा के सफल, सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधियों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उच्च स्तर की सुविधाएं, बेहतर मार्ग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं और कुशल प्रबंधन उपलब्ध कराया गया, जिसके लिए सरकार की सराहना की जानी चाहिए।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार की सक्रियता और समर्पित प्रयासों के कारण इस बार यात्रियों को बेहतर अनुभव प्राप्त हुआ और यात्रा के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी सशक्त हुई। इस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को श्रद्धा, व्यवस्था और सुरक्षा के संतुलन के साथ संचालित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा से सुखद अनुभव लेकर लौटे और उत्तराखण्ड की सेवा परंपरा की पहचान और अधिक मजबूत हो।

ALSO READ  धराली आपदा में मुख्यमंत्री धामी का भावुक संवाद: "हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है सरकार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930