न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हत्या » “हरिद्वार में दिल दहलाने वाला कांड: बेटों पर पिता की क्रूर हत्या का आरोप, सिर पर चोट के बाद शव जलाकर परिवार फरार, मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस सतर्क!”

“हरिद्वार में दिल दहलाने वाला कांड: बेटों पर पिता की क्रूर हत्या का आरोप, सिर पर चोट के बाद शव जलाकर परिवार फरार, मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस सतर्क!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में रावली महदूद इलाके में किराये पर रह रहे अशोक कुमार की संदिग्ध मौत नेसनसनी फैला दी है।मकान मालिक सुनील धनगर की शिकायत पर पुलिस ने अशोक के बेटों, सचिन और शिवम, पर क्रिकेट बैट से पीटकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। सुनील के अनुसार, अशोक बिजनौर का रहने वाला था और अपनी पत्नी व तीन बेटों के साथ उनके मकान में किराये पर रहता था। वह राजा बिस्कुट चौक के पास ढाबा चलाता था।रविवार रात करीब 8:30 बजे अशोक घर लौटा, तब उसके सिर पर चोट के निशान थे और वह बेटों से झगड़ता दिखा। रात 9:30 बजे सुनील ने देखा कि सचिन और शिवम उसे सहारा देकर नीचे ला रहे थे, उसके सिर से खून बह रहा था और पट्टी बंधी थी। सुनील ने अशोक की पत्नी से उसे अस्पताल ले जाने को कहा, लेकिन परिवार उसे लेकर चला गया। अगली सुबह पता चला कि अशोक की मौत हो चुकी है और बिना पुलिस को सूचित किए बिजनौर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सुनील ने तहरीर में आरोप लगाया कि बेटों ने क्रिकेट बैट से हमला कर अशोक की हत्या की और सबूत छिपाने के लिए शव को जल्दबाजी में जला दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामला संदिग्ध है, क्योंकि बिना पुलिस सूचना के अंतिम संस्कार करना शंका पैदा करता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यदि हत्या की पुष्टि हुई, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस शव के अंतिम संस्कार और सबूत मिटाने की आशंका की भी पड़ताल कर रही है।

ALSO READ  सुभाष नगर में स्कूल की अफवाह बना खूनी विवाद का कारण: मां पर टिप्पणी से भड़के युवक ने पड़ोसी की गला दबाकर कर दी निर्मम हत्या, इलाके में फैली दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 0
Users Today : 715
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 0
Users Today : 715
Users Yesterday : 496