न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » दौरा » मुख्यमंत्री धामी का आपदा क्षेत्र में दौरा: राहत और पुनर्वास कार्यों की ली समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी का आपदा क्षेत्र में दौरा: राहत और पुनर्वास कार्यों की ली समीक्षा

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उत्तरकाशी के अति वृष्टि (भारी वर्षा) से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।आपदा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हवाई निरीक्षण के बाद प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति का गहन आंकलन किया।मुख्यमंत्री ने पहले ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों को बिना विलंब के त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पुनः यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी आवश्यक संसाधन की कोई कमी न होने पाए। चाहे राहत शिविरों की व्यवस्था हो या आवश्यक खाद्य सामग्री, पानी, दवाइयों और आपात सेवाओं की उपलब्धता—प्रशासन को हर मोर्चे पर पूरी तत्परता से काम करने को कहा गया है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जरूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है और भविष्य में भी किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।”प्रभावित गांवों में मलबा हटाने, टूटी हुई सड़कों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति बहाल करने और जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सेवाओं को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासनिक अमले के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं और आपदा प्रबंधन टीमें भी लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी का निर्वहन है, बल्कि प्रभावित जनता के मनोबल को भी संबल देने वाला कदम है।

ALSO READ  “उत्तराखंड में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन! अल्मोड़ा में हुंकार, पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद, देहरादून में संगठन को देंगे जीत का मंत्र!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930