न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » शुभकामनाएं » दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, बुद्धा टेंपल मार्ग चौड़ीकरण और श्मशान घाट निर्माण की घोषणा

दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, बुद्धा टेंपल मार्ग चौड़ीकरण और श्मशान घाट निर्माण की घोषणा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून (क्लेमेनटाउन)। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए समस्त देशवासियों एवं तिब्बती समाज को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने दो महत्त्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि बुद्धा टेंपल मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा और तिब्बती श्मशान घाट पर टिन शेड का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि दलाई लामा जी ने विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया है। आज के दौर में जब दुनिया अनेक संघर्षों और तनावों से जूझ रही है, दलाई लामा जी की शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। उन्होंने कहा, “दलाई लामा जी स्वयं कहते हैं, ‘मेरा धर्म करुणा है।’ यही विचार उन्हें एक सच्चा आध्यात्मिक गुरु बनाता है।”मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड को तिब्बती समुदाय का सच्चा संरक्षक बताते हुए कहा कि देवभूमि ने हमेशा उन्हें प्रेम, सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार तिब्बती समुदाय के सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए निरंतर सहयोग करती रहेगी।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परम पूज्य दलाई लामा जी को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त हो, ताकि वे आगे भी विश्व को अपने विचारों और मार्गदर्शन से लाभान्वित करते रहें।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक विनोद चमोली, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार, सांगयम सोनम पालडन, डॉ. त्सावांग फुंटसोक, तेनजिंग चोएफेल, महेश पांडे, सरदार इंद्रपाल कोहली, राजेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तिब्बती संस्कृति की झलक, आध्यात्मिक विचारों की अभिव्यक्ति और भारत-तिब्बत की साझी विरासत की भावनाओं का गहन आदान-प्रदान देखने को मिला।

ALSO READ  "निर्जला एकादशी पर सेवा का बना संगम: पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने श्रद्धालुओं को पिलाया शीतल जल, भगवान विष्णु से की सुख-समृद्धि की कामना"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 5
Users Today : 785
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 5
Users Today : 785
Users Yesterday : 672