न्यूज़ फ्लैश
“विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित हरिद्वार का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित ने रोपा रुद्राक्ष, 9 हजार पौधों वाले बायोडायवर्सिटी पार्क से गूंजा हरियाली का संदेश” “किसानों के हक की हुंकार से गूंजा खेलपुर, भारतीय किसान यूनियन बेदी ने सरकार को चेताया— समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा आंदोलन” “हरियाली की ओर हरिद्वार पुलिस का बड़ा कदम: SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में 200+ पौधों का महाअभियान, विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया हरित भविष्य का संकल्प!” “सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप” “उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें”
Home » कार्यवाही » कांवड़ मेले में नशे की साजिश नाकाम: बहादराबाद चौकी इंचार्ज की पहली बड़ी सफलता, 3 करोड़ की लाल स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को मिली नई धार

कांवड़ मेले में नशे की साजिश नाकाम: बहादराबाद चौकी इंचार्ज की पहली बड़ी सफलता, 3 करोड़ की लाल स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को मिली नई धार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान नशे की तस्करी की बड़ी साजिश को बहादराबाद पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। चौकी बाजार के नव नियुक्त प्रभारी अमित नौटियाल की मुस्तैदी से एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में लाल रंग की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसी कड़ी में 5 जुलाई 2025 को बहादराबाद पुलिस ने पुराना पथरी पावर हाउस के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त मो. मुर्सलीन पुत्र शौकीन अली, निवासी ग्राम जोला, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), हाल निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा:

अभियुक्त ने बताया कि वह यह स्मैक हरियाणा, सोनीपत, पानीपत, सहारनपुर आदि स्थानों पर बेचता है। उसने बताया कि कांवड़ मेले में हरियाणा के हजारों कांवड़िए आते हैं, जिनके बीच नशा आसानी से बिक जाता है। पुलिस से बचने के लिए उसने स्मैक में कपड़ों में रंगने वाला लाल रंग और सैलकड़ी मिलाकर उसे टिकियों के रूप में तैयार किया, ताकि उसकी पहचान न हो सके।

बरामदगी का विवरण:

  • 1.042 किग्रा लाल रंग की अवैध स्मैक
  • 457 ग्राम मिलावट स्मैक
  • 500 ग्राम लाल रंग का पाउडर
  • 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू
  • 1 मोटरसाइकिल (UP12BQ6728)

पुलिस टीम की सतर्कता ने रोका बड़ा खतरा:

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश राठौड़ के नेतृत्व और चौकी प्रभारी अमित नौटियाल के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम — जिसमें प्रदीप राठौर, राकेश कुमार, विरेन्द्र चौहान, मुकेश नेगी, जयपाल सिंह, CMP अक्षय कुमार, अनिल चौहान व विनय भट्ट शामिल थे — ने कांवड़ मेले के दौरान नशे की बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया।

अभियोग पंजीकृत, जांच जारी:

गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, और उससे जुड़े नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

इस कार्रवाई से “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान को नई गति मिली है।

 

614 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 1 8 2
Users Today : 153
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 1 8 2
Users Today : 153
Users Yesterday : 757